Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ से आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गाँव में सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहरीला प्रदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, जिसके चलते आनन फानन में पीड़िता के परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ युवती का उपचार चल रहा है

पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये।दरअसल मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहारी गांव का है, जहाँ पीड़ित परिवार का आरोप है गाँव का ही रहने वाला एक युवक इब्ने अली पिछले कुछ दिनों से पीड़िता के साथ बार बार छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था।

पीड़ित परिवार ने जब इस बाबत आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उल्टा आरोपी के परिजनों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ ही मारपीट कर दी थी। जिससे आहत होकर पीड़िता ने जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिस कि लेकिन वक्त रहते पीड़िता को उपचार मिलने के कारण उसकी जान बचाई जा सकी।

पीड़ित परिवार का अब साफ तौर पर कहना है, कि अगर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में कार्यवाही नहीं कि गई, तो वह अपना मकान बेचकर गाँव से पलायन कर जायेगे। इस मामले में जहाँ पीड़िता के मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून को पड़ोस के ही एक युवक इब्ने अली ने उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी।

जिसकी शिकायत उन्होंने आरोपी युवक के चाचा से कि थी। जिस पर आरोपी के चाचा ने माफी माँगते हुए अपने भतीजे को समझाने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन सुबह सुबह एक बार फिर से आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने का प्रयास किया।

जिस पर पीड़िता के शोर मचाने से आरोपी वहाँ से चला गया आरोप है कि घर जाकर आरोपी युवक अपनी बहनो को लेकर पीड़िता के घर पहुँचा गया और उनके साथ मारपीट कि जिससे आहत होकर पीड़ित युवती ने जहरीला प्रदार्थ खा लिया।

जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वही इस मामले में जहाँ आरोपी युवक अभी फरार चल रहा है, तो वही पुलिस ने भी तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =