Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वी0 बाजार में वेलेन्टाइन्स वीक : ऑफर्स की बरसात

युवाओं के फैशन सप्ताह का शुभांरम्भ किया, वारिस राजपूत नेAzamgarh Store 1 |
मुजफ्फरनगर| युवाआें के फैशन सप्ताह का शुभांरम्भ कांग्रेस (इ) व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री वारिस राजपूत ने किया। रूडकी रोड स्थित स्वरूप प्लाजा में वी बाजार में आयोजित वेलेन्टाइन्स वीक के समारोह में युवाओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस (इ) व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वारिस राजपूत ने कहा कि समय परिवर्तन शील है। दुनिया में फैशन रंग, डिजाईन, तकनीक सभी कुछ बदल रहा है, ऐसे में युवा वर्ग भी अपने को तरोताजा रखने के लिए फैशन के नये तौर तरीको को अपनाये। 

समारोह में बोलते हुए स्टोर प्रबन्धक रत्नेश विश्वकर्मा ने वेलेन्टाइन्स वीक के शुभांरम्भ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि वेलेन्टाइन्स वीक के दौरान जो ग्राहक अपनी सेल्फी वी बाजार की वेबसाइट पर अपलोड करेगे, उन्हे तत्काल ही इनाम व डिस्काउन्ट प्राप्त होगा। उन्होने प्रयोजकों जैसेः- ब्यूटी प्वाइन्टस, रेड चिली, शू हब व कुमार फुटवियर्स का आभार भी प्रकट करते हुए उन्हे भविष्य में भी सहयोग करने की अपील की। समारोह में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो के युवा छात्र/ छात्राए भी उपस्थित हुई, जिन्हे पी0 आर0 ओ0 कु0 रेनू ने फैशन टिप्स दिए। इन युवाओ ने जमकर खरीदारी की। सहायक प्रबन्धक अमरेन्द्र भटट्र, विनित शर्मा, अमित मलिक आदि ने वेलेन्टाइन्स वीक के समारोह में पधारने वाले सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। छात्रा रूबी, नैना, आंचल, सपना, नेहा आदि ने इस अवसर पर शेरो सायरी, चुटकुले सुनाकर उपस्थित लोगों को हंसने हसानें पर मजबूर कर दिया।

 

यह भी पढिये-  वी-बाजार में लक्की ड्रा का शुभारम्भ

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =