अखिल भारत हिंदू महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहारनपुर में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मिले डीएम अखिलेश सिंह से मिले
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने डीएम अखिलेश सिंह से मिलकर उनको अवगत कराया कि 12 दिन पहले एक विवेक नाम के लड़के जो कि वर्द्धमान कॉलोनी सहारनपुर में रहता है उसके खिलाफ थाना चिलकाना व देहात कोतवाली में FIR करवाई, उस व्यक्ति ने गायों को कसाई के हाथों कटने के लिए बेच दिया था
2 गाये एक बछड़ा एक शादी समारोह मे मार कर भोजन बना कर परोसी गयी, जिसके पर्याप्त साक्ष्य भी मौजूद है और पूछे जाने इधर-उधर के बहाने बना रहा था पुलिस ने उसको आई पी सी संख्या 151 में चालान कर छोड़ दिया था।
इस संदर्भ में अखिल भारत हिंदू महासभा सहारनपुर के कार्यकर्ता एडवोकेट प्रवीण चौधरी महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 2 जून 2021 को एसपी सिटी व एसपी देहात को मामले की जानकारी देकर ठोस कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन थानों से उनकी सांठगांठ होने के कारण कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है, ना ही उस व्यक्ति की गिरफ़्तारी हो पायी है उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन जाति वाद को बढ़ावा देते हुए उस व्यक्ति को बचाने मे लगे हुए है
अखिलेश सिंह डीएम से मांग की कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दें, अन्यथा ठोस कार्रवाई ना होने पर हिंदू महासभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी
इस दौरान जिलाअध्यक्ष प्रवीण चौधरी महिला मोर्चा, पंडित सुरेंद्र बगाती प्रदेश मंत्री, रूद्र शिवा पंडित, जिलाध्यक्ष दिव्यांश पंडित (हिन्दू युवक सभा) , शिवम शर्मा आदेश सोनी,अभी शर्मा,अमन पंडित,अतुल राजपूत, अनुज मेहरा व अन्य हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

