Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनप्रतिनिधि फोटो खिंचवाकर गायब: पानी की किल्लत से मौहल्लावासियो में रोष

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र मे पीने के पानी की किल्लत से परेशान मौहल्लावासियो ने पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्र मे पानी मुहैया कराने की मांग की है। नगर के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासियो मे पालिका प्रशासन के खिलाफ अच्छा-खासा रोष बना हुआ है।

रामलीला टिल्ला निवासियो का कहना है कि क्षेत्र मे करीब पिछले 15 दिनो से पानी की परेशानी है। बीते 2 दिनो से पानी पुरी तरह गायब है। मौहल्लावासियो ने वार्ड सभासद की मदद से पालिका मे अपनी शिकायत दर्ज करायी है। मौहल्लावासियो का कहना है कि पालिका प्रशासन को जनहित मे इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी मे पिछले 2 दिन से पानी ना होने के कारण कालोनीवासियो को भारी परेशानी उठानी पड रही है।

कालोनीवासियों का कहना है कि भीष्ण गर्मी मे पानी की किल्लत के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। अतः पालिका प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान दे। ताकि नागरिको की समस्या का समाधान हो सके। इस भीष्ण गर्मी मे पानी की पुर्ति सुनिश्चित हो सके।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eighteen =