हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, महोदय के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया नई मंडी बाजार, थाना नई मंडी, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अंसारी रोड बाजार, भारतीय स्टेट बैंक अंसारी रोड, ग्राम दाहखेड़ी, ग्राम चित्तौड़ा, ग्राम नगला कबीर, थाना नंगला मंदोड, ग्राम जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना कार्यालय एवं आवास, क्षेत्राधिकारी फुगाना कार्यालय एवं आवास, तहसील सभाकक्ष बुढ़ाना, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना कार्यालय एवं आवास, तहसीलदार बुढ़ाना कार्यालय एवं आवास, चकबंदी अधिकारी कार्यालय बुढ़ाना
उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व तहसील जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

