Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

साइबर हेल्प सेंटर का शुभारंभ: 24 घण्टे के अन्दर वादी के रुपये अकाउन्ट में वापस कराये गये

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद में नई पहल करते हुए साइबर अपराध की रोकथाम करने के उद्देश्य से पुलिस ऑफिस में साइबर हेल्प सेंटर के नाम से एक ऑफिस का शुभारम्भ किया है

जिसमे जनपद वासी अपने साथ हुए साईबर अपराध की सूचना के साथ ही मुकदमा भी दर्ज करा सकतें है यहां साइबर अपराध संबंधी किसी भी समस्या के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागु किया गया है जिसमे हेल्प लाईन नम्बर-9454401617 है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया की जनपद मुज़फ्फरनगर में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर हैल्प सैन्टर बनाया गया है।

अब किसी भी नागरिक जिसके साथ साइबर अपराध हुआ हो अथवा हो जाये, उसको किसी थाने जाने की जरूरत नहीं है अब पीड़ित सीधा हेल्प लाईन नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है उन्होंने बताया की पीड़ित केवल साइबर हेल्प सेंटर पे जाएं और साइबर हेल्पलाइन न. 9454401617 पर कॉल करे और अपनी घटना तत्काल बता दें।

घटना से संबंधित कार्यवाही साइबर हेल्प सेंटर करेगा और वादी को एफआईआर की प्रति भी यहीं से मिल जायेगी। यह केंद्र वरिष्ट पुलिस अधिक्षक मुजफ्फरनगर कार्यालय में स्थित है।।

दिनांक 09.06.2021 को वादी श्री हरेन्द्र कुमार निवासी गांधी नगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होने फोन पे के माध्यम से पेमेन्ट की थी परन्तु पेमेन्ट असफल रही

पैसे भी अकाउन्ट से कट गये, कस्टमर केयर से वार्ता की गयी तो कुछ समय पश्चात ज्ञात हुआ कि साइबर ठगों द्वारा फोन पे कस्टमर केयर बनकर उनके 46 हजार रुपये हस्तांतरित करा लिये गये है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फोन पे अधिकारियों से वार्ता कर 46 हजार रुपयों को होल्ड पर डलवाया गया तथा 24 घण्टे के अन्दर वादी के रुपये अकाउन्ट में वापस कराये गये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twelve =