Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी रसोई प्रोग्राम का आयोजन: चंदन चौहान द्वारा खाना वितरण

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेते हुए आज मुजफ्फरनगर में चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा समाजवादी रसोई प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

जिसमें गरीब बेसहारा लोगों को चंदन चौहान द्वारा खाना वितरण किया गया और समाजवाद का असल चेहरा चरितार्थ करके दिखाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने समाजवादी रसोई प्रोग्राम में समाजवादी पार्टी की नीतियों की जमकर तारीफ की वही चंदन चौहान द्वारा कहा गया कि समाजवादी रसोई प्रोग्राम लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में जोर शोर से चलता रहेगा 

हर गरीब मजलूम की मद्द के लिए हम व हमारा समाजवादी परिवार लगातार परिश्रम करता रहेगा जिस तरह इस कोरोना काल में आम जन को भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है

उससे जनता हलकान हुई है। वहीं समाजवादी लोगों ने जनता के लगातार मदद करने का बीड़ा उठाया हुआ है अब जनता ने तय कर लिया है कि २०२२ में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को बचाना है।

चंदन चौहान द्वारा सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि हर कार्यकर्ता गरीब असहाय लोगों की हर संभव मदद करें .

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी खतौली विधान सभा चंदन चौहान व राजकुमार यादव, सत्येंद्र सैनी,शमशेर मलिक,डॉ नरेश विश्वकर्मा, विक्रांत सिंह ,जिया चौधरी, सत्यवीर सिंह प्रजापति, अब्दुल्ला कुरेशी, हारुन खान, आदिल चौधरी, शलभ गुप्ता, गौरव जैन, राकिब कुरैशी नरेंद्र प्रमुख, सतीश गुज्जर, अलीम सिद्दीकी, शौकत अंसा,हादिलशाद, गौरव मुंडे, निधीश गर्ग, राहुल वर्मा, अब्दुल्लाह राणा, वसीम राणा, राशिद मालिक, मुफ़्ती ज़ुल्फ़िकार, विनय पाल, दर्शन पाल, सूर्यप्रताप, टिटुपाल, प्रवीण अवाना,आकाश आदि सैकड़ों समाजवादियों ने शिरकत की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =