Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सेक्युलर फ्रंट और स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन

मुजफ्फरनगर। सेक्युलर फ्रंट,हमारा नारा भाई चारा व जमीयत उलेमा हिन्द और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिमलाना रोड गुडलक पैलेस पर निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन हुआ. इस निःशुल्क टीका करण केम्प में ४५ साल से ऊपर के सभी महिलाएं व पुरुषों को निःशुल्क टीका लगाया गया।कैम्प में महिलाएं व पुरुषों ने भारी उत्साह के साथ टीकाकरण कराया।

कैम्प का उद्धघाटन दारुल उलूम के प्रोफेसर मौलाना सदाक़त, मौलाना ताहिर क़ासमी, गौहर सिद्दीक़ी,सभासद याकूब ,पूर्व वाइस चेयरमैन अमीरआज़म खान एड आदि ने किया।

गौहर सिद्दीकी ,मास्टर इसरार,डॉ.शाहवेज़ रॉव, यूनिसेफ की तरन्नुम व रिफाकत की देख रेख में आयोजित केम्प में मशहूर शायर डॉ तनवीर गौहर,डॉ जमील, डॉ शमीम,डॉ मुजीब, इक़राम कस्सार, इरफान अल्वी, अमीर डीलर,डॉ नूर हसन,शमीम कस्सार,सलमान अंसारी,अहसान डीलर,कलीम अंसारी,आसिफ अंसारी,फ़ाज़िल सलमानी आदि समन्नित लोग उपस्थित रहे।

कैम्प की खासियत यह रही कि इंडियन आइडल में प्रतिभागी मोहम्मद दानिश के पिता मोहम्मद शाहनवाज़ व क्षेत्र के सम्मानित के डॉक्टर साहिबान ने आमजन को पैग़ाम देते हुए खुद टीकाकरण कराया इस कैम्प को सफल बनाने में मुख्य रूप से हमारा नारा भाई चारा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर इसरार,मीडिया प्रभारी शाहवेज़ राव व समस्त संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =