Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद में अब बिना टेस्ट ड्राइविंग के किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा

मुजफ्फरनगर। जनपद में अब बिना टेस्ट ड्राइविंग के किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा। शासन के आदेश पर जनपद के आईटीआई परिसर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया गया है, जहां बनाए गए ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर जारी किया जाएगा।

सूबे में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं और उनमें होने वाली मौतों को कम करने के लिए शासन द्वारा अब ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।

सूबे के मुजफ्फरनगर समेत आठ जनपदों में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाए गए हैं, जहां ड्राइविंग के लिए ट्रेनिंग ट्रैक भी बनाए गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए अब आवेदक को ऑनलाइन स्लॉट लेने के बाद मेरठ रोड स्थित आईटीआई परिसर में बनाए गए डीटीआई में अफसरों के सामने अपनी वाहन चलाने की दक्षता का परिचय देना होगा।

इसमें सफल होने के बाद ही आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। एआरटीओ विनीत मिश्रा ने बताया कि जनपद में मेरठ रोड स्थित आईटीआई परिसर में डीटीआई और टेस्ट ट्रैक बनाए गए हैं। आगामी १५ जून से जिले में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 6 =