वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों को सरकार दे मानदेय, ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। सपाइयों ने कहा कि वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों को एक साल से अधिक समय से मानदेय नहीं मिला है। शिक्षकों के सामने आर्थिक तंगी गहरा गई है। कहा कि सरकार शिक्षकों के लिए मानदेय की व्यवस्था कराए।
कलक्ट्रेट पहुंचकर सपाइयों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को दिया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि एक साल से अधिक समय से लोग कोरोना से जूझ रहे हैं।
इस समय अवधि में वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। वैसे भी इन शिक्षकों को बहुत कम मानदेय मिलता है। मानदेय नहीं मिलने से परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
कहा कि शिक्षकों को मई, २०२१ तक मानदेय दिया जाए। सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मासूम अली त्यागी ने कहा कि वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया जाए।
पंचायत चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमित होने व जान गंवाने वाले शिक्षकों को आर्थिक पैकेज दिया जाए। मृतकों के स्वजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, डा. निर्भय सिंह, हरिमोहन, देवेंद्र राघव, विजय लक्ष्मी व राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे

