Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पेट्रोल व डीजल के बढते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर द्वारा शहर तहसील के सामने कंपनी बाग में स्थित पैट्रोल पम्प पर जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि के विरोध में एकत्रित हुए

पं जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने कहा कि केंद्र की सरकार ने पिछले १ साल के अंदर करीब ढाई लाख करोड रुपए पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि करके मुनाफाखोरी की है जिससे संपूर्ण देश की जनता परेशान है उनके द्वारा बताया गया कि आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत ७० डॉलर पर बैरल के आसपास है

आज तेल की कीमत वर्तमान समय में कम होनी चाहिए थी जबकि केंद्र की यूपीए सरकार के दौरान जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत सन २०१३ में १०७ प्रति बैरल थी

जब पेट्रोल डीजल के दाम ८० हुआ करते थे और जब आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेट्रोल डीजल के दाम घ्७० प्रति बैरल है तो बीजेपी की सरकार जनता द्वाराअंतरराष्ट्रीय मार्केट में कम हुई कीमत का लाभ नहीं दीया जा रहा है और देश की जनता से केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा लूट की जा रही है जो कि देश हित में नहीं है

कांग्रेस पार्टी पेट्रोल डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि का संपूर्ण भारत में विरोध करती है। वहीं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा जिस तरह से पैट्रोल,डिजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि होती जा रही है वह निंदनीय है क्योंकि डिजल और पैट्रोल के दाम बढ़ने से आम जनता पर महंगाई की मार पड रही है

आज पैट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट व माल ढुलाई महंगी हो गई है जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। मौजूदा सरकार ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है

सरकार इस तरह कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के चलते आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विरोध करती है और सरकार से मांग करते हैं कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही किमतो पर अंकुश लगाएं नहीं तो मजबूरन कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को तैयार हैं।

आज के इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, देवेन्द्र कश्यप, आकिल राणा, सलीम मलिक, गीता काकरान, धीरज महेश्वरी, धीरज भारद्वाज अरमान मूनसन,युगल किशोर भारती,मदन शर्मा, विक्रांत पवांर, सतीश शर्मा, रवि कोशिक मौ फिरोज, पं प्रहलाद कौशिक, नीलम गौतम, शारदा देवी, अनिता ठाकुर,शबाना,मुकुल शर्मा, अरशद सिद्दीकी, सलीम अहमद अंसारी सभासद, डॉ मतलूब अली,काजी सुल्तान,नवनीत सिंघल,सगीर मलिक, फैय्याज सलमानी, बीबी गर्ग आदि,सीनियर कांग्रेसी नेता, कई वार्डों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरने में शामिल हुए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + seventeen =