Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल इलाके से लापता युवती का शव तालाब से बरामद

चरथावल। पिछले कुछ दिनो से लापता चल रही महिला के तालाब मे डूबने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चौकडा निवासी अर्धविक्षिप्त करीब 20 वर्षीय प्रियका पुत्री विजयपाल पिछले कुछ दिनो से अपने घर से लापता चल रही है।

महिला के परिवारजनो ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नही लग सका। जिसके चलते परिजनो ने पुलिस को सूचित करते हुए थाने पर महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस लापता चल रही महिला की तलाश मे जुट गई।

वहीं दूसरी और महिला के परिवारजन भी उसकी तलाश मे आसपास के गांवो मे रिश्तेदारियो मे पहुंचे। लेकिन उक्त महिला का कहीं कोई सुराग नही लग सका।

कि इसी बीच उक्त महिला के तालाब मे डूब जाने की खबर से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

पुलिस व ग्रामीणो ने मृतका के परिजनो को इसकी सूचना दी। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवारजनो मे कोहराम मच गया। तथा रोआराट शुरू हो गई।

परिजन व पडौसी तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया गया। हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =