फिल्मी चक्कर

प्रतीक बब्बर : बोल्ड तस्वीर शेयर की

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या से शादी की. ये ग्रैंड वेडिंग काफी सुर्खियों में रही. अब प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर एक बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में दोनों की बोल्डनेस ने लोगों को हैरान कर दिया है.तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘मोर लाइक इट… हैप्पी वैलेंटाइन …’ तस्वीर में दोनों की कैमेस्ट्री देखते बन रही हैं. इस तस्वीर में दोनों पति-पत्नी टॉपलेस हैं. साफ है कि प्रतीक और उनकी पत्नी की ये अब तक की सबसे ज्यादा बोल्ड तस्वीर है. इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश और कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं. प्रतीक ने जहां सान्या को होल्ड किया हुआ है वहीं सान्या फोटो क्लिक कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Bt4Bjg0HM31/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.दोनों स्टार साल 2017 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. सान्या पॉलिटिकल फैमिली से आती हैं, उनके पिता पवन सागर BSP लीडर हैं. पिछले साल गोवा में प्रतीक ने सान्या को प्रपोज किया था. मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रतीक ने कहा था कि सान्या एक बेस्ट पार्टनर हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा सान्या को देखते ही समझ गए थे कि वह उनके लिये ही बनी है. (with thanks from Spotboy)

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =