उत्तर प्रदेश

ऊंचाहार क्षेत्र: सफाई कर्मी की मासूम बेटी के साथ रेप की घटना, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में  ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम के साथ किशोर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। खून में लथपथ मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सफाई कर्मी की मासूम बेटी के साथ रेप की घटना घटित हुई। मासूम बालिका के परिवारीजनों के अनुसार बच्ची घर के पास में खेल रही तभी गांव का एक किशोर मासूम को बहला-फुसलाकर अकेले में ले गया और उसने मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला 

जिसके बारे में मासूम को इल्म ही नही था। परिणाम स्वरूप किशोरी अचेत हो गई और आरोपित किशोर मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

परिजनों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने खून में लथपथ मासूम को सीएचसी पहुंचाया। मामले में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी केस दर्ज नही किया है़। उधर सीएचसी में मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है इसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =