वीकेंड लॉकडाउन के बाद बाजार में बनी भयंकर जाम की स्थिति
मुजफ्फरनगर। नगर में दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुले तो सवेरे से ही बाजारों में जाम की स्थिति बननी शुरू हो गयी।
हालात यह हो गये कि छोटी छोटी गलियों में भी जाम का आलम बन गया और भीषण गर्मी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए घंटों वाहन स्वामियों को इंतजार करना पडा।
हालांकि जाम की एक मुख्य वजह ई रिक्शा भी है क्योंकि ई रिक्शा चालक तंग गलियों में भी ई रिक्शाओं को मोड देते है जिस कारण वहां जाम की स्थिति बन जाती है और दुपहिया वाहन भी निकल नहीं पाते है।
शहर में लोगों ने कोरोना को जैसे भुला सा ही दिया है २ दिन के साप्ताहिक लॉक डाउन के बाद खुले आज बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। जिसकी वजह से शहर की सभी सड़कें पूरी तरीके से जाम रही।
हालात यह है कि बचन सिंह चौराहे पर जिले के कप्तान अभिषेक यादव की गाड़ी भी जाम में फस गई।
शहर की कोई भी सड़क ऐसी नहीं रही जिससे जाम ना रहा हो। रूड़की रोड, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी चौक, अस्पताल चौराहा, अंसारी रोड, टाउनहाल रोड आदि पर जाम का आलम बना रहा।

