नेताजी लियाकत न्यामू को एक और बड़ा झटका, गाड़ी जब्त
मुजफ्फरनगर। इंस्पेक्टर को धमकी देने वाले नेताजी लियाकत न्यामू को एक और बड़ा झटका लगा है। उसकी एंडेवर गाड़ी जब्त कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार नेताजी द्वारा तमंचे से फायर कर गाड़ी छीनी गई थी। इस गाड़ी पर अवैध हूटर लगा हुआ है। गाड़ी पर हूटर लगाकर नेताजी लोगों पर रौब गालिब करते थे
गाड़ी पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नेम प्लेट लगी मिली। बताया गया है कि यह गाडी कुरुक्षेत्र हरियाणा के एक व्यक्ति को नेताजी ने घर पर बुलाकर छीनी थी।
इस मामले में चरथावल पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

