Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पौधारोपण किया

मुजफ्फरनगर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, वैक्सीनेशन व पौधारोपण किया है।

उन्होनें कहा कि अगर पर्यावरण बचाना है तो ज्यादा से ज्याद पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम एक अच्छा वातावरण तैयार कर सकें।

इस अवसर पर विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, राजीव गर्ग, गीता जैन, महामंत्री रोहिल बाल्मीकी, सुधीर खटीक, प्रमोद कश्यप, केके शर्मा, राकेश कुमार, प्रतीक शर्मा व रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =