Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एल0ए0एस0 एम्बूलेंस को फीता काटकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया रवाना

मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के स्वास्थ्य विभाग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु 108 सेवा के अन्तर्गत 1 नई एम्बुलेंस जनपद मुजफ्फरनगर को मिली है, जिसको मिलाकर कुल 3 एल0ए0एस0 एम्बूलेंस जनपद में हो गई है। एल0ए0एस0 एम्बूलेंस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने फीता काटकर रवाना किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने बताया कि जनपद में चिकित्सा सुविधा और सुलभ बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के लिए 01 एल0ए0एस0 मिली है जिसका नम्बर 32बी0जी0, 8169 है। यह एल0ए0एस0 एम्बूलेंस जनपद के जिला चिकित्सालय में तैनात रहेगी। यह सुविधा 24 घण्टे 365 दिन सेन्ट्रलाइज कॉल सैन्टर ‘108’ के माध्यम निःषुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। कॉल सैन्टर पर पहले रिंग प्राप्त होने के 20 सैकेण्ड के अंदर फोन कॉल उठा लिया जायेगा और 30 मिनट के अंदर संबंधित एम्बुलेंस वाहन को रवाना कर दिया जायेगा। इस सेवा के अंतर्गत कॉल करने के उपरान्त एम्बुलेंस वाहन लाभार्थी के पास षहरी क्षेत्र में 20 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट के अंदर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में बेसिक उपकरण, प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल कन्ज्यूमेबल्स तथा एक इमरजैन्सी मेडिकल अटेन्डेंट एवं एक वाहन चालक की व्यवस्था की गयी है। इस परियोजना को भारत सरकार की ‘‘नेषनल एम्बुलेंस सर्विस गाइडलाइन’’ के अंतर्गत संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा ग्रामीण सूदूर अंचलों इलाकों एवं मलीन बस्तियों में निवास करने वाली जनता के लिए वरदान साबित होगी तथा किसी भी दुर्घटना उपरान्त मात्र 30 उक्त एम्बलूंस घटना स्थल पर पहुंच जायेगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण चौपड़ा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस.के. अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा घनश्याम सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा वी के सिंह, कुलदीप िंसह एआरओ, रवि धीमान, डीए पीसीपीएनडीटी, सन्नी सिंह, एलएएस एम्बूलेंस सेवा, ईएमई राजेश रंजन, सौरभ सिंह, संजीव कपिली रीजनल मैनेजर आदि शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =