छेडछाड का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पीडित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
मुजफ्फरनगर। जान से मारने की धमकी और छेडछाड के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज एक परिवार के लोग एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
किदवई नगर मोहल्ले के निवासी बबलू उर्फ साजिद अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और वहां एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मिले।
पीड़ितों ने एसपी सिटी से मिलकर आरोप लगाया कि वकील व राजा आदि कई लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने के अलावा मारपीट व छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे हैं।
किदवई नगर मोहल्ले के निवासी बबलू उर्फ साजिद अपने परिवार के साथ @muzafarnagarpol एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मिले. वकील पुत्र खलील व राजा आदि कई लोगों पर जान से मारने की धमकी मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी pic.twitter.com/FZgRcxjHxs
— News & Features Network (@mzn_news) June 17, 2021
उनका कहना है कि वकील मोबाइल की दुकान करता है। उसे उससे अपनी जान का खतरा है बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कल भी आरोपियों ने मेरे घर मे घुसकर तोड़फोड़ की।
एसपी सिटी ने पीड़ितों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

