अलीपुर कलां के जंगल सड़क के निकट युवक का शव मिलने से सनसनी
तितावी। तितावी थाना क्षेत्र के दीप ढाबा अलीपुर कलां के जंगल सड़क के निकट एक युवक का शव मिला। जिसके शव को तितावी पुलिस द्वारा मुज़फ्फरनगर के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया
लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी देने के प्रयास जारी किये।

