उत्तर प्रदेश

फेसबुक के जरिए शादीशुदा युवक ने युवती को फंसाया प्रेम जाल में, किया गर्भवती

रामपुर के एक शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर असम की युवती को अपनी हवस का शिकार बना, उसे गर्भवती किया। आज युवती रामपुर पहुंची और रामपुर में वन स्टॉप सेंटर पर अपनी पीड़ा बयां की। जिस पर धोखा देने वाले युवक को पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर वन स्टॉप सेंटर लेकर आई।

वहीं युवक की पहली पत्नी और दो बच्चों को भी साथ में लाएं, हालांकि पहली पत्नी का कहना है कि उसे इस प्यार के बारे में नहीं मालूम था। अब पहली पत्नी और दूसरी पत्नी दोनों ही युवक के साथ रहने की बात कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि वन स्टॉप सेंटर और जिला प्रशासन किस तरह से इस मामले में कार्रवाई करेगा। किस तरह से इन दोनों महिलाओं को इंसाफ मिलेगा उनका प्यार उनको मिलेगा।

जनपद रामपुर के थाना अजीमनगर के ग्राम डोनकपुरी टांडा निवासी तकमील अहमद की फेसबुक के जरिए असम की एक युवती से दोस्ती हुई, जो कि प्यार में बदल गई और जब प्यार परवान चढ़ा तो युवती चंडीगढ़ चली आई और यहां आकर दोनों साथ रहने लगे। युवक ने असम की युवती को अपने शादीशुदा होने के बाद कोई जानकारी नहीं दी थी। इस बीच जब युवती गर्भवती हुई तो लड़के ने उसे असम वापस भेज दिया और खुद रामपुर चला आया।

यही नहीं उसने अपने सारे फोन बंद कर दिए। इधर असम की युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो इस वक्त 6 महीने का है। वह तकमील अहमद को ढूंढते हुए रामपुर पहुंची, जहां पर उसने वन स्टॉप सेंटर की मदद ली। वन स्टॉप सेंटर की मदद से उसने अपने प्रेमी को ढूंढ निकाला। युवक की पहली पत्नी और दोनों बच्चों को वन स्टॉप सेंटर लाकर इन सभी की काउंसलिंग की जा रही है।

असम की युवती परवीन ने बताया कि मेरा अफेयर हुआ था और उसके बाद उसने साथ में रखा और जब मैं गर्भवती हो गई तो मुझे उसके तीनो भाइयों ने घर भेज दिया। डिलीवरी के बाद मुझे बुलाया उसके बाद मेरी शादी हो गई। मुझे 9 महीने हो गए और उसने सारे फोन कांटेक्ट बंद कर दिया। मैं ढूंढते हुए यहां तक पहुंची। मेरा बच्चा 6 महीने का है।

वहीं आरोपी धोखेबाज युवक तकमील अहमद से बात करने पर उसने बताया मैं चंडीगढ़ में रहता था। हम दोनों चंडीगढ़ में 8 महीने साथ में ही रहे। मैंने उसको घर पर भेज दिया था। काम हल्का हो गया था और मैं अपने घर आ गया था। काम की सेटिंग सही नहीं थी और मैं खुद मुसीबत में फंसा हुआ था इसलिए मैं उसको बुला भी नहीं पाया अब मैं इसको अपने साथ में रखना चाहता हूं।

मामले में वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर चांद बी ने बताया कि यह महिला हमें रात में मिली थी। इसमें बताया कि यह असम से आई है और इसके साथ हुआ पूरा घटनाक्रम के बारे में उसने हमें बताया। महिला के बच्चे को बहुत उल्टियां हो रही थी।

जिस पर हमने उसे एडमिट कराया और सुबह हमारी वन स्टॉप सेंटर की टीम इसको लेकर उस गांव पहुंचे जहां का वह लड़का था। वहां पर हमने अजीम नगर थाने की पुलिस की हेल्प से लड़के के घर पहुंच गए। ड़के के परिवार वालों ने लड़के को छिपा रखा था। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 19 =