पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, तमंचा व दो मोटर बरामद
पुरकाजी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा व दो मोटर बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
दरअसल खादर क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी 2 किसानों के मोटर चोरी कर लिए थे। किसान में इस मामले में थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी।
पुरकाजी कोतवाल एचएन सिंह ने मामले के खुलासे को लेकर टीम गठित की, जिसमें पुरकाजी कोतवाल के नेतृत्व में मात्र 8 घंटे के अंदर पुरकाजी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दोनों मोटर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

