Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाज सेवा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर किये मास्क,टोपी व प्रशस्तिपत्र वितरण

मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा जिला मुख्य चिकितसा अधिकारी कार्यालय पर कोरोना से सुरक्षा हेतु आशा बहने,एएनएम बहने ,वाहन चालक,फार्मस्टिक व सीएमओ कार्यालय स्टाफ को मास्क,टोपी व कोरोना वॉरियर्स प्रशस्तिपत्र देकर समानित किया गया।

वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. फौजदार डॉ एसके अग्रवाल, डॉ. वी .के.सिंह, डॉ शरण सिंह, डॉ अरविंद पवार, डॉ राजीव निगम,डॉ. गीतांजली वर्मा आदि को तुलसी, पीपल ,आदि के पौधे व मास्क/टोपी भेट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस फौजदार ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते जो हालात रहे उसको ध्यान में रखते हुए हमें जागरूक रहना चाहिए

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा समाज मे विभिन्न सेवाएं दी जाती रही है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान के निर्देशन में संस्था परिवार जो सेवाएं दे रहा है वह वास्तव में जनमानस की सुरक्षा कवच का काम करेगा।

मास्क वितरण कार्यक्रम में वीरेंद्र धीमान,संदीप धीमान मास्टर जी,सत्यप्रकाश धीमान ,नीलम धीमान,संजय धीमान के साथ ट्रस्ट परिवार का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =