फिल्मी चक्कर

अली फजल की निजी तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर लीक

अभिनेता अली फजल की नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसके बाद अभिनेता ने पुष्टि की है कि यह तस्वीरें उन्हीं की हैं. अली ने कहा कि वह पता लगाएंगे की इसके पीछे कौन है.हालांकि, तस्वीरें अब इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं. ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर स्वीकार किया कि तस्वीरों में वहीं हैं. उन्होंने इस अप्रिय कृत्य की निंदा की.अली वीडियो में कहते हुए सुनाई दिए, “ओके, मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे कहूं लेकिन अब वह तस्वीरें लीक हो गई हैं. मेरे पास आगे आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा और मैं कहता हूं कि हां, यह मेरी तस्वीरें हैं और मैं क्या कह सकता हूं..उन तस्वीरों में मैं हूं. मैं और कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि यह मेरा निजी मामला है.” उन्होंने कहा कि वह किसी को कुछ भी साबित नहीं करना चाहते.अली ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कैसे लीक हो गईं और वह बहुत ही निजी क्षण थे. मैं निश्चित रूप से इसकी तह तक जाऊंगा और इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उसे पकड़ूंगा. यह बहुत ही घटिया हरकत है..यह किसी की निजी जिंदगी है और यह अप्रिय और गैर जरूरी है.” अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी उनकी निजता का सम्मान करें.

View this post on Instagram

Not Cool…

A post shared by ali fazal (@alifazal9) on

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “अली फजल की निजी तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर लीक

  • Avatar Of Rakesh Sharma Rakesh Sharma

    Aw, this was a very nice post. In concept I would like to put in writing like this additionally – taking time and actual effort to make a very good article…

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =