संपादकीय विशेष

सड़कों पर वीकेंड लाकडाउन में रही कम भीड़

मुजफ्फरनगर। जनपद में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू क दूसरे दिन रविवार को लोगों ने कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

शहर की सभी दुकानें व बाजार बंद रखे गए। सुबह कुछ देर के लिए जरूरी सामान जैस दूध, सब्जी की दुकानें खोली गईं।
शासन की गाइडलाइन के तहत शनिवार, रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू अभी लागू है।

जनपद में रविवार को दूसरे दिन शहर क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद रहे। सुबह सात बजे से सब्जी, दूध की दुकानें खोली गई। निर्धारित समय करीब दस बजे के बाद उनको बंद करा दिया गया। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप व एटीएम खुले रहे।

शहर की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन सवार ही नजर आए। शहर के ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में रहकर ही कोरोना कर्फ्यू का पालन कर प्रशासन का सहयोग किया।

शहर में शिव चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, सरवट गेट, मालवीय चौक, गांधी कालोनी, जानसठ रोड, भोपा रोड पर पुलिस तैनात रही।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 6 =