Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार की देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को शुक्रवार तड़के मार गिराया था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शुक्रवार शाम फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है।  इसमें दो जवानों के शहीद होने की खबर है। आपको बता दें कि कुपवाड़ा जिले में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे लगभग डेढ़ बजे रात मुठभेड़ शुरू हो गई।
कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड हंडवारा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार देर शाम ‘कासो’ चलाया गया। 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 92 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि घिरे आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।
शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मगर अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शुक्रवार शाम छुपे हुए आतंकियों ने दोबारा से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सीआरपीएफ 92 बटालियन के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल नसीर शहीद हो गए।

बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी था। इनसे हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया।अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले में उरी के कमलकोट इलाके में गुरुवार शाम भारतीय चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + sixteen =