Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

118 करोड से सुधारेगी नगरपालिका परिषद नगर की हालत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर का वर्ष 2019-20 के लिए 118 करोड 41 का व्यय बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके साथ पालिका की आय का ब्यौरा भी पेश किया गया। प्रस्ताव संख्या 131 व 142 पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा।
नगरपालिका परिषद के बजट बैठक में अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के निर्देशानुसार बजट पेश किया गया। जिसमें वर्ष में 118 करोड 41 लाख का खर्च कर नगर की हालत को सुधारा जायेगा। जिसमें पथप्रकाश, जलकल, नाली चैनल पुलिया आदि की मरम्मत, स्वास्थ्य विभाग, सडक निर्माण, भवन निर्माण आदि खर्चो के साथ साथ परिषद के लिए जेसीबी व डम्पर वाहन खरीदना, एटूजेड से कूडा निस्तारण, जलकल में पेयजल आपूर्ति में होने वाला खर्च जिसमें पाइप लाइन आदि बिछाकर जलापूर्ति को शुलभ एवं सुचारू कराने का प्रस्ताव है। नलकूपों पर आधुनिक यंत्र लगाकर सप्लाई देना भी शामिल है। इसके साथ नगरपालिका के अन्य खर्च जैसे वेतन आदि भी इसमे शामिल किये गये है। इसके साथ नगरपालिका द्वारा कोर्ट रोड पर बनाये गये अस्थायी दुकानों के बारे में निर्णय लेना अभी बाकी है। इस पर विस्तार से चर्चा करने के बाद निर्णय लेने का अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रस्ताव पास किया गया। जिसे विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा। इसके साथ वर्ष 2019-20 में पालिका ने अपनी अनुमानित आय 90 करोड की पेश की गयी है। जिसमें भवनकर, जलकर आदि सभी कर विज्ञापन शुल्क, तहबाजारी, लाईसेंस, ब्याज, सभी तरह के ठेके जो नगरपालिका परिषद द्वारा छोडे जायेंगे शामिल है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =