लव जिहाद प्रकरण में दोनों लडकियों के हुए बयान
खतौली। समुदाय विशेष के युवकों द्वारा लव जिहाद के अंतर्गत भगायी गयी युवतियों को हमीरपुर पुलिस खतौली कोतवाली आकर अपनी कस्टडी में लेकर वापस लौट गयी।
हमीरपुर पुलिस के अनुसार धर्म परिवर्तन के बाद नगर निवासी युवकों के साथ कथित निकाह करके रह रही दोनों युवतियाँ पहले से विवाहित हैं। पहले पति से तलाक़ लिये बगैर ही दोनों युवतियां कथित रूप से अंजली से अंजुम व छाया से ज़ोया बनकर समुदाय विशेष के युवकों के साथ रह रही थी।
बहका फुसलाकर भगायी गयी खतौली से बरामद युवतियों के पिता की तहरीर पर लव जिहादी दोनों युवकों के विरुद्ध हमीरपुर थाने में अभियोग पंजीकृत हैं। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया हमीरपुर थाना पुलिस दोनों युवतियों को अपनी कस्टडी में लेकर वापस लौट गयी है !
इस प्रकरण में आरोपी युवकों के विरुद्ध सभी कार्रवाई थाना हमीरपुर पुलिस द्वारा की जायेगी। स्थानीय स्तर पर आरोपी युवकों द्वारा फर्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर बनवाये गये प्रमाण पत्रों की जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की जायेगी !

