Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम कवाल में गलाघोटू टीकाकरण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। ग्राम कवाल में पशुचिकित्सा/गलाघोटू टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सिंह सैनी के द्वारा फीता काटकर किया गया।

क्षेत्रीय विधायक द्वारा पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर भी वितरित किए गये। शिविर में डॉ देवेंद्र पाल सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा पशुओं में बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई तथा इनसे बचाव के उपाय बताए गए।

गोकुल मिशन द्वितीय के अंतर्गत किए जा रहे निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान योजना को माह जुलाई २१ तक बढ़ाए जाने संबंधी जानकारी दी गई तथा पशुओं में गलाघोटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य प्रारंभ किया गया है

इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश कुमार,वेद प्रकाश,मनोज कुमार, हसीन अली ,अमित कुमार आदि मौजूद रहे। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =