Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोरना: करंट लगने से भैंसे की मौत

मुजफरनगर। मोरना में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से खेतों में करंट दौडने के कारण इसकी चपेट में आने से भैंसे की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी किसान कवींद्र पुत्र बलराज आज सुबह खेत मे काम कर रहा था। अचानक जर्जर हो हाईटेंशन लाईन का तार टूट गया

जिससे आसपास के सभी खेतों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से वहीं पर बंध रहे भैंसे की मौत हो गयी। किसानों को भी करंट लगा, लेकिन वे बाल बाल बच गए।

उनका कहना है कि जर्जर हो चुके तारों की शिकायत कई बार विद्युत विभाग को की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेतों में लगभग १५ मिनट चिंगारी उठती रही और बार बार फोन करने पर भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गुहार लगाते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =