चरथावल : निगरानी समिति के किट वितरण कार्यक्रम का उदघाटन
चरथावल। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग व तरुण त्यागी के द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार की मौजूदगी में बच्चो की कोविड मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधानों व निगरानी समिति के सदस्यों को बच्चों की कोविड मेडिकल किट वितरित की गयी।
कस्बा चरथावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग व तरुण त्यागी के द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार की मौजूदगी में बच्चो की कोविड मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ सतीश कुमार,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शकील अहमद,बीसीपीएम इजहार अली,ललित कुमार व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
इस प्रोग्राम के तहत निगरानी समिति के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर प्रत्येक बच्चे के अभिभावक तक इस मेडिकल किट का वितरण किया जाना है।शुभारम्भ अवसर पर तीन तरह की किट का वितरण ग्राम प्रधान व निगरानी समिति को किया गया है जिसमें 0 से 1 वर्ष,1 से 5 वर्ष, व 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए किट उपलब्ध है।

