चौधरी साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया ओर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। दूधाहेड़ी गांव में में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर नाबालिग बच्चों द्वारा की गई अभद्रता के मामले का आज निस्तारण हो गया। रालोद नेताओं की मौजूदगी में सामाजिक दंड बच्चो को दिया गया।
इसके बाद बच्चो ने माफी मांगते हुए चौधरी साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया ओर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्हें क्षमा कर दिया गया।
दूधाहेडी में स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को अपमानित किया गया था।
इसका विडियो वायरल होने के बाद गांव में गुस्सा था। बाद में मामले को लेकर समाज के जिम्मेदार लोगों और रालोद नेताओं ने वीडियो में सामने आए बच्चों को बुलाया और इसे लेकर उन्हें माफी मांगने के बाद दूध मंगाकर प्रतिमा को नहलाया गया।
बाद में माफी मांगने पर मामले का निस्तारण कर दिया गया।

