Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चौधरी साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया ओर माल्यार्पण किया

मुजफ्फरनगर। दूधाहेड़ी गांव में में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर नाबालिग बच्चों द्वारा की गई अभद्रता के मामले का आज निस्तारण हो गया। रालोद नेताओं की मौजूदगी में सामाजिक दंड बच्चो को दिया गया।

सके बाद बच्चो ने माफी मांगते हुए चौधरी साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया ओर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्हें क्षमा कर दिया गया।
दूधाहेडी में स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को अपमानित किया गया था।

इसका विडियो वायरल होने के बाद गांव में गुस्सा था। बाद में मामले को लेकर समाज के जिम्मेदार लोगों और रालोद नेताओं ने वीडियो में सामने आए बच्चों को बुलाया और इसे लेकर उन्हें माफी मांगने के बाद दूध मंगाकर प्रतिमा को नहलाया गया।

बाद में माफी मांगने पर मामले का निस्तारण कर दिया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 6 =