Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधे मोहन आज खतौली पहुचे: कोविड वैक्सीनेशन बूथ का शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के दौरे पर निकले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधे मोहन आज खतौली पहुचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने खतौली सीएचसी का निरीक्षण किया व कोविड वैक्सीनेशन बूथ का शुभारंभ किया।

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद और जमीनी स्तर पर हकीकत भांपने के लिए गाजियाबाद व मेरठ का दौरा करने के बाद राधे मोहन आज जिले में पहुंचे तो सीमा पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद वे सीएचसी खतौली पहुंचे और वहां वैक्सीनेशन बूथ का शुभारंभ करते हुए तमाम लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। जिले के आला अधिकारी खतौली सीएचसी पर मौजूद रहे।

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ सत्ता में लौटेगी, हालांकि अयोध्या जमीन घोटाले पर किए गए सवालों पर उन्होंने कन्नी काट ली। उनका स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संगठन मे ही शक्ति नीहित हैः राधेमोहन
मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति नीहित है। कोई भी राजनैतिक दल संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान दिये जाने पर ही सफलता की और अग्रसर होता है। अतः पार्टी की नीतियों एवं निर्देशो के अनुपालन के साथ कार्यकर्ताओ का सम्मान बहुत जरूरी है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त नई मन्डी क्षेत्र के भोपा रोड गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मण्डल के तीनो जनपदों शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियो तथा अन्य जनप्रतिधियो के साथ आहूत बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व कृषि मंत्री राधेमोहन ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।

आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद और जमीनी हकीकत भांपने के लिए गाजिया बाद व मेरठ का दौरा करने के बाद आज खतौली मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मलित होने के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री राधे मोहन ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस बैठक को प्रदेश के सह संगठन मंत्री हरीश जी ने भी सम्बोधित किया। भाजपा जिला कार्यालीय पर आयोजित बैठक को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सम्बोधित किया। इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि धर्मपरिवर्तन के मामलो मे सख्त कार्यवाही होगी।

इस दौरान कैबीनेट मंत्री सुरेश राणा,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,शामली जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर,जिला प्रभारी राकेश जैन ,वरिष्ठ नेता संजय गर्ग,राजीव गर्ग,भाजपा नेता वैभव त्यागी,शिव कुमार खटीक, सह जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =