Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदू महासभा के सैकडो कार्यकर्ताओ ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

मुजफ्फरनगर। हिंदू महासभा के सैकडो कार्यकर्ताओ ने सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियो मे आस्था व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व अन्य पदाधिकारियो ने पार्टी मे शामिल होने वाले सभी युवाओं का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप और महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी के समक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट महानगर महामंत्री तथा प्रबुद्ध सभा के नेतृत्व मे शशांक त्यागी ने हिंदू महासभा छोडकर अपने सैकडो साथियो के साथ आज समाजवादी का दामन थामा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के परिवार मे लगातार बढोतरी हो रही है। अखिलेश यादव के विजन से युवा प्रभावित होकर बडी संख्या मे समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं

जिससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड.ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वधर्म की पार्टी है जिसमे हर धर्म का सम्मान किया जाता है और जो हिन्दू मुस्लिम से उपर उठ कर समाज को जोडने का कार्य करती है

आज हर वर्ग परेशान है बडी संख्या मे युवा बेरोजगार हैं अखिलेश यादव खुद युवा हैं वे युवाओं के दर्द को समझते है। उनकी समाज के लिए कुछ करने की इच्छा शक्ति से प्रभावित होकर आज युवा बडी संख्या मे समाजवादी पार्टी से जुड रहे है।

जिसका सीधा फायदा 2022 मे पार्टी को पहुंचेगा। मुकेश वशिष्ठ ने भी बैठक मे संबोधन किया। बैठक मे जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, शलभ गुप्ता, वरिष्ठ नेता निधिशराज गर्ग, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, रोहित, अखिल, अश्वनी, राहुल, वैभव आदित्य, विजय, कपिल, अभ्य, मोहित, अनिकेत, मुकुल, अंकित, किसान नेता राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =