वैश्विक

हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, 80 फीसदी लोगों का बिजली बिल शून्य आएगा- केजरीवाल

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूबे को लेकर बड़े ऐलान किए हैं।चंडीगढ़ में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने वादा करते हुए ऐलान कर दिया कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में आई, तब हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, जबकि 77 से 80 फीसदी लोगों का बिजली बिल शून्य आएगा। यानी उनका बिजली बिल आएगा ही नहीं।

दिल्ली सीएम ने कहा, “हम दिल्ली में जब पहली बार 2013 में लड़े थे, तब लोगों को बेतुके बिजली बिल मिलते थे। सरकार बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रही थी, जैसा कि पंजाब में भी है। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है, वह भी बेहद कम दर पर। हम यही चीज पंजाब में भी करना चाहते हैं।”

अपने प्लान का जिक्र करते हुए आप संयोजक आगे बोले- हम सूबे में तीन प्रमुख काम करना चाहते हैं। पहला- हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराएंगे। दूसरा- सभी बकाया घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और तीसरा- 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।

चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली देगी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल चंडीगढ़ में मिलते हैं।’’

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − four =