Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के 72 वर्ष पूरे होने पर सीए दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया को आज १ जुलाई २०२१ को ७२ वर्ष पूरे हो गए हैं . इसकी ७३ की वर्षगांठ आज बड़े उत्साह व उमंग के साथ पूरे हिंदुस्तान की सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट शाखाओं में व हेड ऑफिस में मनाया गया

इसी कल्याण में आज मुजफ्फरनगर की सीए शाखा जो जानसठ रोड पर स्थित है उसमें भी सीए दिवस का आयोजन किया गया इसलिए दिवस के आयोजन पर पहले झंडा फहरा कर सीए मोटो सांग व राष्टीय गान के साथ मनाया गया

उसके उपरांत ब्रांच में बहुत सारे पेड़ों का लगाकर मंचन किया गया हम यहां अवगत करना चाहते हैं कि लगभग १०० से ज्यादा पेड़ मुजफ्फरनगर ब्रांच के द्वारा लगाए गए व सैकड़ो पेड़ मेंबर्स को व्रक्षारोपण के लिए वितरित किये ब्रांच शाखा चेयरमैन सीए गौरव गर्ग ने हमें बताया कि पेड़ पौधों के बगैरवन की संभावना सोचना अकल्पनीय हैं

इस मौके पर ब्रांच के ब्रांच सेक्रेटरी सीए निखिल अरोरा वाइस चेयरमैन श्री नितिन अग्रवाल वह वह कोषा अध्यक्ष व विद्यार्थियों के एसोसिएशन के चेयरमैन श्री राजकुमार शर्मा व एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए संजय सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा

इस मौके पर मुजफ्फरनगर से आए प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट पास्ट चेयरमैन सीए अजय जैन, सीए पवन गोयल, सीए राजकुमार शर्मा, सीए वी के छाबड़ा, सीए राधेश्याम गर्ग, सीए विपिन कुच्छल, सीए शीतल जैन के साथ सीए अंकित मित्तल, सी ए पंकज गोयल, सी ए अरविन्द्र सिंह, सी ए विपिन संगल, सी ए अजय अग्रवाल, सी ए तरुण दत्त व अन्य सी ए भाई व सी ए विद्यार्थियों के द्वारा भी इस समायोजन में हिस्सेदारी की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =