Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजित किया, मुहिम में जुड़ने का अनुरोध

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पिछले कई दिनों से निरंतर मुज़फ्फरनगर शहर को हरा भरा करने के उद्देशय से आचार्य कुल, समन्वय स्तम्भ, इनरव्हील क्लब इत्यादि संस्थाओ के सहयोग से वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आर्य समाज रोड पर आर्य समाज मंदिर प्रांगण में पेड़ पौधे लगाए गए।

उक्त गतिविधियों में वृक्षारोपण के साथ-साथ गड्ढे खुदाई कार्य शाह सतनाम ग्रीन एस.वेलफेयर फॉर्स के किशोर तथा रविंद्र द्वारा किया जा रहा है पौधे की व्यवस्था आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम सफल आयोजन में में मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला स्वयंसेवी संस्थान प्रमुख अंकुर गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख रविकांत अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक अमित गुप्ता, आचार्य कुल अध्यक्ष से होतीलाल शर्मा, राखी गोयल तथा स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह का मुख्य योगदान रहा।

उक्त कार्यक्रम की अगली कड़ी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा वृक्षारोपण का कार्य पुलिस अधीक्षक (अपराध) कार्यालय परिसर में किया गया जहाँ पर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के मार्गनिर्देशन में उनके कार्यालय परिसर में नीम, पीपल, बड़, नीम्बू, बेल, कदम इत्यादि के छायादार वृक्ष लगाए गए यहाँ एस.पी.क्राइम दुर्गेश द्वारा स्वयं पेड़ लगाकर सभी उपस्थित समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया गया

उन्होंने पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत चल रहे इस वृक्षारोपण अभियान की अति प्रशंसा की। यहाँ पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलजीत सिंह, पर्यावरण गतिविधि से अंकुर, रविकांत अग्रवाल, राजीव ,अमित गुप्ता उपस्थिए थे। 

इसलिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक अमित ने सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने का अनुरोध किया है ताकि मुजफ्फरनगर को सबसे ग्रीन सिटी बनाने में सफलता प्राप्त की जा सके।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलजीत सिंह ने कहा कि सभी संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के साथ मिलकर किया जा रहा वृक्षारोपण का यह कार्य निरंतर जारहेगा एवं उचित स्थान पर औषधि वाटिका का निर्माण भी किया जाएगा।

पर्यावरण के इस महान कार्य में सभी संस्थाओं से जुड़ने की अपील की गई है सभी के जन्मदिन,पुण्यतिथि,विवाह दिवस आदि के मौके पर वृक्षारोपण कर यादगार बनाएं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पौधों के संरक्षण के लिए चौन बनाकर मौके पर उपस्थित सभी ने शपथ ली कि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 12 =