वैश्विक

7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत सितंबर में दे सकती है सरकार

 केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को फ्रीज़ कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने इसकी बहाली के संकेत दिये हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत सितंबर में दे सकती है। पहले ये माना जा रहा था कि बढ़े हुए DA का पैसा जुलाई की सैलेरी में आएगा

लेकिन अब ये साफ हो गया है कि अब सितंबर के आखिर में सैलरी के साथ पिछली तीन किस्त भी आएगी। करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को दोबारा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का इंतजार है।

कैबिनेट सेक्रेटरी की अगुवाई में वित्त मंत्रालय और DoPT (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) के साथ हुई बैठक में ये तय किया गया कि महंगाई भत्ता, महंगाई राहत की बहाली सितंबर 2021 से की जाएगी। इसका मतलब केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी में मोटा इजाफा होगा।

जेएमसी सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा “केंद्रीय कर्मचारियों ओर पेंशनर्स को दो महीने का इंतजार करना होगा। जनवरी 2021 और जुलाई 2021 के दोनों महंगाई भत्तों का ऐलान सितंबर 2021 में किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17 फीसद डीए मिल रहा है। जनवरी 2019 में यह बढ़कर 21 फीसद हो गया था। बहाली के बाद यह 28% तक जाएगा।

डीए भुगतान की तीन किस्तों और जून 2021 में बढ़ने वाला डीए भी सितंबर में ही दिया जाएगा। सितंबर में जुलाई और अगस्त का एरियर भी कर्मचारियों को दे दिया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =