15 लाख को फायदा: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा
रक्षाबंधन और बाद में जन्माष्टमी से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। अब कर्मचारियों को बढ़कर सैलरी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के महंगाई भत्ते के फैसले का फायदा प्रदेश के करीब 15 लाख कर्मचारियों को होगा। वहीं डीआर में भी इजाफा होगा, उसके बाद प्रदेश के 12 लाख पेंशनर्स की पेंशन बढ़ जाएगा।
इस आदेश के बाद राज्य सरकार पर 6500 करोड़ रुपए का भार बढ़ जाएगा। आपको बता दें कि एक जुलाई से कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब 28 फीसदी डीए व डीआर लागू किया गया है। अब तक यह 17 फीसदी था। (from Internet Sources)