Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवान पर प्रदेश मे हरियाली बढाने और कोरोना को रोकने को चल रहे दुनिया के सब से बडे महाअभियाना को बढावा देते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर जनपदवासियो से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान मे पौधारोपण कर वृक्षारोपण का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम कुकड़ा स्थित जूनियर हाई स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया पौधा रोपण करते समय गांव के गरीब लोगों की समस्याओं को भी सुनकर तत्काल निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूरे प्रदेश में ३० करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है

इसी लक्ष्य को पूरा करने हेतु आज स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कुकड़ा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल कुकड़ा के पूर्व प्रधान संजीव कुमार, प्रधान पद के प्रत्याशी रहे प्रमोद राठी, ग्राम प्रधान मेहरदीनं, युवा मोर्चा के पदाधिकारी नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति गौतम, लोकेश बंसल, कुकड़ा मंडल मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम , निरंजन यादव,एवं खंड विकास अधिकारी सदर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी हरीश चंद्र के साथ संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − five =