2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगेः इलम सिंह गुर्जर
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौ. जगवीर िंसह गुर्जर एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से बताया कि मिशन 2022 के अंतर्गत वे मंडल की समीक्षा के तहत आज जनपद में आये है और कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके विचारो ंको जानेंगे।
रामपुरम स्थित इलम सिंह गुर्जर के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ गये है हर हाल में हमे भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए समीक्षा बैठके की जा रही है और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।
अगले दो दिनों में उन्होंने सहारनपुर व शामली जनपद का दौरा करने की भी चर्चा की। दोनो नेताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जहां किसानों का हित टूट गया है वहीं पर छोटे छोटे काम धंधों के ठप्प होने से आम आदमी परेशान हो चुका है। थानों पर सुनवाई न होना, महिलाओं पर अत्याचार बढाने भाजपा शासन की ही उपलब्धी है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने उत्तर दिया कि भाजपा के सत्ता से बाहर करने के लिए वे समान विचारधारा वाले अन्य घटक दलों से भी तालमेल बनाने में कोई गुरेज नहीं करेंगे और बसपा की सुप्रीमो मायावती भी यदि सेक्युलर फ्रंट पर आना चाहे तो उनका स्वागत है
लेकिन उन्हे नहीं लगता कि मायावती उनके साथ आ जायेगी। दोनों नेताओं ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए अब निरंतर बैठके आयोजित की जायेगी।
इसी क्रम में आज की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। इस अवसर पर इलम सिंह गुर्जर के अलावा ठा. ओमवीर सिंह, योगेश गुप्ता, रविकांत त्यागी, अभिजीत पाराशर आदि मौजूद रहे।

