Ghaziabad: मंत्री संजीव बालियान व वीके सिंह के नाम से फोन करके ठगी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
गाजियाबाद। यह कहानी दो ऐसे युवकों की है जो खुद को केंद्र सरकार में मंत्री बता कर अधिकारियों को फोन किया करते थे। इसका पता एक अधिकारी के द्वारा केंद्रीय मंत्री को शिकायत के बाद पता चला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक ये लोग ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए फोन करते थे और उसके बदले जिसका यह तबादला करवाते थे उससे पैसे लिया करते थे। साथ ही यह सिम फर्जी नाम से खरीदा करते थे जिससे जल्दी से पुलिस इन तक ना पहुंच पाए।

