Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नेशनल हेल्थ मिशन अर्बन ऐरिया(आरआरटी कोविड -१९) के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर । आरआरटी कोविड १९ के सदस्यों कि समस्याओं का समाधान अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हो गया।डीएम कार्यालय पर आज नेशनल हेल्थ मिशन अर्बन ऐरिया(आरआरटी कोविड -१९) के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

उनका नेतृत्व कर रही डॉ अमृत ने बताया कि आरआरआरटी कोविड-१९ के प्रार्थीगण को ३ माह के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड १९ में ड्यूटी के लिये रखा गया था पर किन्तु २ माह का समय बीत जाने के बाद ही प्रार्थीगण का कान्ट्रेक्ट समाप्त कर दिया गया है ।

मुख्यमंत्री द्वारा कोविड १९ के फन्ट लाईन हेल्थ वर्कर को २५ प्रतिशत इन्क्रीमेन्ट दिया जाना था । जो कि अब तक भी (आरआरटी कोविड -१९) के किसी भी सदस्य को नही दिया गया है और न ही १०० दिन कार्य करने पर सर्टिफिकेट भी प्रार्थीगण मे से किसी को नहीं दिया गया है।

अब (आर आरटी कोविड -१९) की टीम को उक्त कार्य से हटकर नये सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है जबकि प्रार्थीगण को हटाने का कोई कारण भी प्रार्थीगण को नहीं बताया गया है ।

उन्होंने मांग की कि कोविड -१९ मे लगे डॉक्टर्स व पैरामैडिकल स्टॉफ़ को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों का प्रभार दिया जाना सुनिश्चित करें एवं प्रार्थीगण की सैलरी दिलवाई जाए।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने उनकी समस्याओं को सुना एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार व सीएमओ ऑफिस से विभागीय अधिकारियों ने इनके बीच पहुंचकर इनकी सारी समस्याओं को सुना और पूरी जानकारी ली व उन्हें शासनादेश के बारे में बताया। काफी गहमागहमी के बाद इनकी रुकी हुई तनख्वाह व जितने दिन तक कोविड मे कार्य किया है

उसका प्रमाणपत्र देने की बात पर सहमति बनी कि और इनकी समस्याओं का हर संभव निदान करने का सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया। तब जाकर मामले का हल हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eight =