Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२२वी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी गई

मुजफ्फरनगर।  गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक देश में विधान दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा ऐसे महान शिक्षाविद, राष्ट्रचिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी व देश सेवा में अपना सम्पूर्णवन समर्पित कर देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की १२२वी जयंती पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा उनके चित्र के समक्ष उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि डॉ० मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्रचिंतक व भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक अहम नेता थे महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू-कश्मीर के एकत्रीकरण व परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी

वे अपनी मुखर आवाज को ले विख्यात थे और पंडित नेहरू द्वारा बनाई गई पहली राष्ट्रीय सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए उन्होंने नेहरू लियाकत समझौता के विरोध में मंत्री मण्डल से त्यागपत्र दे दिया

अक्टूबर १९५१ में दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। १९५२ आम चुनाव में दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से चुने गए इस चुनाव में उन्होने कम्युनिस्ट उम्मीदवारों को हराया दसके बाद कानपुर में अखिल भारतीय अधिवेशन की अध्यक्षता की और जम्मू-कश्मीर राज्य के भारत में पूर्ण विलय के लिए प्रजा परिषद आंदोलन का समर्थन किया और ११ मई को कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया और गिरफ्तार हो गए

२३ जून को प्रातः श्रीनगर में कारावास की स्थिति में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका देहांत हो गया २४ जून को उनका कोलकाता में अंतिम संस्कार किया गया।

जहाँ हुए बलिदान मुजर्खी वो कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है के नारे को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के ग्रहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में धारा ३७० व ३५ए को हटाकर एक ऐतिहासिक फैसला किया है जिससे एक ऐसी व्यवस्था जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के लोगो के विकास में जो बडी बाधा थी वो अब दूर हो गई

यह कार्य नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी राजनीतिक इच्छा शक्ति व दूरदर्शी निर्णय के कारण संभव हुआ और जो सपना डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का था उसको पूर्ण कर करोडो देशवासियो का सपना साकार कर दिखाया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह रावल, रविकांत काका, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, जिला सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी, जयकुमार वर्मा, पंकज, हेमन्त कुमार, गौरव व अंकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21113 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =