Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएसएम शुगर मंसूरपुर में श्रम विभाग के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश वन महोत्सव, २०२१ के शुभ अवसर पर आज डीएसएम शुगर मंसूरपुर में श्रम विभाग के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह सैनी, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती प्रतिभा तिवारी व चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित द्वारा पौधा लगाकर किया गया।

अपने संबोधन में चीनी मिल उपाध्यक्ष ने कहा कि वन है तो हम हैं, पेड़ लगाएं जीवन बचाएं इसी सोच के साथ हम इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं तथा फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में १५१ पौधे लगाए गए हैं

लेबर ऑफिसर अरविंद सिंह नेगी, शाहिद अली, अपर प्रबंधक शिव कुमार सिंह, संजीव शर्मा, करण सिंह, बृजराज, नंदकिशोर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गणों द्वारा भी पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =