उत्तर प्रदेश

जसरथपुर: मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

एटा जिले के थाना जसरथपुर के ग्राम चमन नगरिया में मंदिर की जमीन पर कब्जों को लेकर एक ही परिवार दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में मंदिर के स्वामी 55 वर्षीय उमाशंकर की मौत हो गई है। मंदिर के बाहर खाली जमीन पर भैंस बांधने को लेकर लड़ाई हुई थी। गंदगी होने पर एक पक्ष ने जमीन पर भैंस बांधने से मना किया था।

प्रभारी निरीक्षक अमरीश त्यागी ने बताया कि गांव में उमाशंकर नामक व्यक्ति ने एक निजी मन्दिर का निर्माण कराया था। उसके चाचा के लड़के ध्रुव सिंह मन्दिर के बाहर अपनी भैंस बाधते थे जिससे मन्दिर के आस पास गंदगी हो जाती थी। उमाशंकर ने भैंस बांधने को मना किया जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी।

इस विवाद में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई जिसमें 55 वर्षीय वृद्ध उमाशंकर बुरी तरह घायल हो गए और उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष अमवरीश त्यागी ने बताया कि ग्राम चमन नगरिया में बीती शाम साढ़े आठ बजे लगभग उमाशंकर व ध्रुव सिंह में विवाद हो गया तो ध्रुव सिंह पक्ष ने पथराव कर दिया जिससे उमाशंकर के सिर में चोट लगी और उपचार के लिए आगरा जाते समय मौत हो गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + five =