उत्तर प्रदेश

शिकारपुर: प्रत्याशी के पति को छुड़ाने के लिए कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा रालोद ने मुकेरा निवासी मोनिका सिंह को समर्थन दिया है। आरोप है कि आज मोनिका सिंह के पति हुकुम सिंह व समर्थकों के साथ नामांकन पत्र खरीदने गयी तो बहार से ही उनके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यही नहीं ब्लॉक में नामांकन पत्र भी नहीं दिया गया।

आरोप है कि सपा रालोद की संयुक्त प्रत्याशी को नामांकन पत्र खरीदने से रोकने के लिए सत्तारूढ़ सरकार ने पुलिस के साथ खेला कर रही है। योजनाबद्ध तरीके से प्रत्याशी के पति को अवैध रूप से हिरासत में ले लिया और नामांकन पत्र नहीं दिया गया। ताकि भाजपा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख पद पर अपने प्रत्याशी को जिता सके।

हालांकि मामले को लेकर आज दोपहर से ही शिकारपुर कोतवाली और बुलंदशहर के एसएसपी कार्यालय पर सपा में रालोद के कार्यकर्ताओं व मोनिका सिंह के समर्थक हंगामा करते रहे। हालांकि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने आरोपों को गलत बताया है। एसडीएम शिकारपुर ने दावा किया कि निष्पक्ष व निर्भीक तरीके चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन किसी दवाब में काम नहीं करेगा।

बड़ा सवाल यह है कि कहीं भाजपा जिला पंचायत चुनाव की तर्ज पर यूपी में ब्लाक प्रमुख पदों पर भी कब्जा करने की जुगत में तो नहीं। बता दें कि 10 जुलाई को बुलंदशहर में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश के उद्यान, पर्यावरण मंत्री व बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा के लिये शिकारपुर ब्लॉक बहुत मायने रखता है क्योंकि मंत्री के गृह क्षेत्र वाले ब्लॉक पर यदि भाजपा का प्रत्याशी हार जाता है तो योगी के मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है। इसलिए योगी के मंत्री शिकारपुर ब्लॉक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने में जी जान से लगे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =