Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निःशुल्क नेत्र कैम्प आयोजित

मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब सुप्रीम ने स्वामी विवेकानंद कन्या विद्यालय में एक विशाल आंखों का कैम्प लगाया गया। जिसमें वरदान संस्थान गाजियाबाद एवं वरदान संस्थान मुजफ्फरनगर के अनुभवी डा. द्वारा मरीजों की जांच कर आपरेशन के लिए मरीज छोटे गये और अन्य मरीजों को जांच कर दवाई का वितरण किया गया। कैम्प में 277 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 82 मरीज आपरेशन के लिए चयन किया गया। जिनका आपरेशन गाजियाबाद में किया जायेगा। कैम्प को सुचारू रूप से चलाने में लायन्स अंकित अग्रवाल, ला. गिरीश अग्रवाल, ला. अजय तायल, ला. अवधेश गुप्ता, ला. रजनीश अग्रवाल, ला. सत्यप्रकाश, ला. संदीप सिंघल, ला. सुशील अग्रवाल, ला. अजय कुमार गर्ग, ला. अनुराग अग्रवाल, ला. सुनील जैन, ला. आशुतोष, लात्र आरएन त्यागी, डा. एसके गुप्ता, शिुकांत, राजेंद्र प्रसाद, डा. सुरेश, राकेश कुमार, ध्यान सिंह, प्रेमपाल, बाबू प्रधान भंडूरा, विकास, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =