ब्लॉक प्रमुखी में बजा भाजपा का डंका, तीन ब्लॉक प्रमुख पदों पर निर्विरोध विजय हासिल
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्षी जीतने के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी अपना डंका बजा दिया है। जिले की नौ ब्लॉक प्रमुखी में से तीन पर आज भाजपा ने निर्विरोध विजय हासिल कर ली है।
सदर ब्लॉक में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया कर दिया है।
इनके सामने किसी अन्य ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। जिसके कारण वह निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। इसके औपचारिक घोषणा होना शेष है। मोरना ब्लॉक में भी अनिल राठी पुनः ब्लॉक प्रमुख चुने गए है।
अनिल राठी पहले भी कई बार इस ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत चुके है। चरथावल में भाजपा से अक्षय सिंह पुंडीर चुनाव जीत गए है। उनके सामने भी किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। जिसके चलते वे भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।

